Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jul, 2017 03:59 PM
आपने जेके राोलिंग की किताब पर बनी फिल्म हैरी पॉटर तो देखी होगी और आपने इसमें एक बोलता हुआ मकड़ा आर्गाेग तो देखा ही होगा। दरअसल आर्गाेग के नाम...
दुबई: आपने जेके राोलिंग की किताब पर बनी फिल्म हैरी पॉटर तो देखी होगी और आपने इसमें एक बोलता हुआ मकड़ा आर्गाेग तो देखा ही होगा। दरअसल आर्गाेग के नाम पर मकड़ी की नई प्रजाति का नाम रखा गया है।
ईरान में तेहरान विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने खोजी गई मकड़ी की नई प्रजाति का नाम लायकोसा आर्गाेगी रखा गया है। पैर को छोड़कर मकड़ी का शरीर एक इंच लंबा है। मकड़ी के शरीर के ऊपरी हिस्से में दो काले और तीन सफेद बालों की धारियां हैं। यह मकड़ी दक्षिणी-पूर्वी ईरान के केरमान प्रांत के पर्वतीय क्षेत्र में पाई गई। तेहरान विश्वविद्यालय के अलीरेजा जमानी ने बताया कि ये मकड़ी जाल नहीं बुनती हैं लेकिन वह बिल में रहती हैं और रात के समय शिकार करती हैं। ये मकड़ियां ज्यादातर तीन साल तक जीवित रहती हैं।