Edited By Pardeep,Updated: 06 Dec, 2018 09:32 PM
नाइजीरिया सरकार ने 29 नवंबर को पुलिसकर्मियों पर बदमाशों के हमले में 16 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है। यह घटना जामफारा राज्य में हुई थी। आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया को आज जारी एक बयान में कहा कि उस घटना में बदमाशों ने 20 अन्य पुलिसकर्मियों का...
अबूजा: नाइजीरिया सरकार ने 29 नवंबर को पुलिसकर्मियों पर बदमाशों के हमले में 16 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है। यह घटना जामफारा राज्य में हुई थी।
आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया को आज जारी एक बयान में कहा कि उस घटना में बदमाशों ने 20 अन्य पुलिसकर्मियों का अपहरण भी कर लिया था और तभी से उनकी तलाश जारी जारी थी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इनकी तलाश में खोज अभियान शुरू कर दिया था। पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहू ने बताया कि 20 जवानो को बचा लिया गया है और 16 जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।