Edited By Tanuja,Updated: 21 Aug, 2019 02:33 PM
अमेरिका के एक हॉस्पिटल के लेबर यूनिट में काम करने वाली एक साथ गर्भवती होने वाली 9 नर्से अबमां बन गई हैं। ये सभी एक ही समय में गर्भवती हुई थीं। तब इन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी..
वॉशिंगटनः अमेरिका के एक हॉस्पिटल के लेबर यूनिट में काम करने वाली एक साथ गर्भवती होने वाली 9 नर्से अबमां बन गई हैं। ये सभी एक ही समय में गर्भवती हुई थीं। तब इन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर बताया कि सभी की डिलीवरी डेट अप्रैल और जुलाई के बीच में है। अब इन सभी नर्सों के बच्चों के साथ का फोटो वायरल हो रहा है। इन सभी बच्चों की उम्र 3 हफ्ते से 3.5 महीने तक है।
मेन मेडिकल हॉस्पिटल ने बताया, ‘‘जैसी उम्मीद थी कि सभी बच्चों ने अप्रैल से जुलाई के बीच में जन्म लिया।’’ गर्भावस्था के दौरान इन सभी ने एक दूसरे का ख्याल भी रखा था। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि किसे क्या (लड़का या लड़की) हुआ ? इस साल मार्च में इन नर्सों ने कहा था, ‘‘यह खुशी की बात है कि हम सभी एक साथ गर्भवती हैं। ऐसे वक्त में हम सभी एक दूसरे की मदद करते हैं।’’
इस दौरान सभी ने बच्चों के जन्म तक एक-दूसरे का साथ देने की बात कही थी। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया था। अस्पताल ने फेसबुक पर लिखा था, ‘‘80 पंजीकृत नर्स काम कर रही हैं और ये सभी इनमें से हैं।’’ हालांकि, फोटो आठ नर्सों की शेयर की गई थी।