गूगल मैप पर दिख रहे एलियन बेस और रहस्यमयी स्थान व चीजें, Photos कर देंगी हैरान

Edited By Updated: 05 Feb, 2025 02:24 PM

oddest things seen on google maps

गूगल मैप्स और गूगल अर्थ पर अक्सर ऐसी अजीबोगरीब चीजें नजर आती हैं, जो रहस्य और साजिश के सिद्धांतों को जन्म देती हैं। कुछ लोगों को इनमें एलियन बेस दिखता ...

International Desk: गूगल मैप्स और गूगल अर्थ पर अक्सर ऐसी अजीबोगरीब चीजें नजर आती हैं, जो रहस्य और साजिश के सिद्धांतों को जन्म देती हैं। कुछ लोगों को इनमें एलियन बेस दिखता है, तो कुछ इन्हें वैज्ञानिक घटनाएं मानते हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ रहस्यमयी स्थानों पर, जिनकी तस्वीरें गूगल मैप्स पर सामने आईं। 

 

 एरिजोना में विशाल त्रिभुज:  एलियन बेस या वायुसेना अड्डा ? 
अमेरिका के एरिजोना में गूगल मैप्स पर एक विशाल त्रिभुज नजर आया, जिसे देखकर लगा कि यह किसी क्षुद्रग्रह के टकराने से बनी संरचना हो सकती है। लेकिन असल में यह 1950 के दशक में बनाया गया एक पुराना वायुसेना अड्डा था, जिसे अब छोड़ दिया गया है।  

PunjabKesari

झील के तल में मिली कार:  22 साल पुराना राज खुला    
फ्लोरिडा में एक झील के अंदर डूबी कार गूगल मैप पर दिखी, जिससे 22 साल पुराना रहस्य उजागर हो गया। यह कार 1997 से लापता विलियम मोल्ड्ट की थी, जो एक नाइट क्लब से गायब हो गया था। जब जांच की गई तो कार के अंदर उसका कंकाल मिला, जिससे इस गुमशुदगी की गुत्थी सुलझी।  

 

तैरती हुई 'आंख': एलियन बेस या प्राकृतिक घटना? 
दक्षिण अमेरिका में 2018 में गूगल मैप्स पर एक गोल घूमती हुई आकृति दिखी, जिसे लोग रहस्यमयी 'आंख' कहने लगे। पहले इसे यूएफओ बेस माना गया, लेकिन बाद में यह खुलासा हुआ कि यह प्राकृतिक रूप से गोल बनी वनस्पति थी, जो पानी में तैर रही थी।  

PunjabKesari

लॉस एंजिल्स में 'HELP' लिखा मिला: खतरे का संकेत या मजाक?  
लॉस एंजिल्स में लगी आग के बाद गूगल मैप पर बड़े अक्षरों में 'HELP' लिखा दिखा। इससे अफवाहें उड़ीं कि किसी फंसे हुए व्यक्ति ने बचाव दल का ध्यान आकर्षित करने के लिए इसे लिखा होगा। हालांकि, जांच के बाद पता चला कि यह जोस नाम के एक व्यक्ति का काम था, जो अज्ञात कारणों से कई जगह 'HELP' लिखता रहता है।  

PunjabKesari

आर्कटिक में 'विनी द पूह' की आकृति: रहस्य या प्रकाश का खेल?  
गूगल मैप्स पर आर्कटिक में एक आकृति नजर आई, जो विनी द पूह से मिलती-जुलती थी। उसके पास एक विशाल घोड़ा जैसी आकृति भी दिखी, जिसने सबको हैरान कर दिया। हालांकि, यह प्रकाश और छायाओं के संयोजन का नतीजा था, जिससे यह आकृतियां नजर आईं।  

PunjabKesari

रहस्य या महज संयोग? 
गूगल मैप्स पर दिखने वाली ये रहस्यमयी जगहें लोगों के दिमाग में कई सवाल खड़े करती हैं। कुछ इसे एलियन की निशानी मानते हैं, तो कुछ इसे कैमरा एंगल और प्रकृति की अनोखी रचनाएं बताते हैं।  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!