Edited By Tanuja,Updated: 23 Aug, 2018 03:22 PM
पेरिस के नजदीक एक शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं...
पेरिसः पेरिस के नजदीक एक शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि ह हादसा पेरिस से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में गुरुवार सुबहहुआ। हमले के बाद हमलावर इमारतों के पीछे छिपने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।