भारत को लेकर आशावादी, चिंता सिर्फ यह है कि समय बर्बाद हो रहा है : राहुल गांधी

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 07:25 PM

optimistic about india only concern is that time is being wasted rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह भारत को लेकर आशावादी हैं, लेकिन उन्हें चिंता इस बात की है कि भारत अपना कीमती समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आगाह करते हुए यह भी कहा कि अगर अगले पांच से 10 वर्षों तक यही स्थिति बनी रही तो देश...

न्यूयॉर्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह भारत को लेकर आशावादी हैं, लेकिन उन्हें चिंता इस बात की है कि भारत अपना कीमती समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आगाह करते हुए यह भी कहा कि अगर अगले पांच से 10 वर्षों तक यही स्थिति बनी रही तो देश गंभीर मुश्किलों में पड़ सकता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश भारत की तुलना में कहीं अधिक गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना था कि भारत की लागत कम है, उसकी आबादी बड़ी है और यहां के लोग कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हैं। 

गांधी ने कहा, ''पूरे सम्मान के साथ कहूं तो अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश हमसे कहीं अधिक मुश्किल स्थिति में हैं। हमारी लागत कम है। हमारी संख्या बहुत अधिक है और हम कहीं अधिक कष्ट सहन कर सकते हैं। भारत के लोग गंभीर मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। इसी तरह की क्षमता किसी चीज के निर्माण के लिए जरूरी होती है। इसलिए मैं भारत को लेकर बेहद आशावादी हूं।'' 

साथ ही, उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता है कि देश समय बर्बाद कर रहा है और यदि अगले पांच या दस वर्ष तक ऐसा ही चलता रहा तो भारत गंभीर मुश्किल में पड़ सकता है। गांधी ने भारत की प्राथमिकता अपनी घरेलू आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के सामने कृषि को लाभकारी बनाने, देश में उत्पादन शुरू करने, मजबूत विनिर्माण क्षेत्र विकसित करने और ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करने जैसी बुनियादी चुनौतियां हैं, जो कुशल, प्रभावी और आम लोगों की पहुंच में हो। कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया कि ये देश के लिए कहीं अधिक बड़े और व्यापक सवाल हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!