Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 11:26 PM
पाकिस्तान ने रविवार सद्भावना के तौर पर कराची की लांधी जेल से 68 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने पर पकड़ लिया गया था। मछुआरों को एक ट्रेन से लाहौर रवाना किया गया, जहां से उन्हें...
कराची: पाकिस्तान ने रविवार सद्भावना के तौर पर कराची की लांधी जेल से 68 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने पर पकड़ लिया गया था।
मछुआरों को एक ट्रेन से लाहौर रवाना किया गया, जहां से उन्हें वाघा सीमा ले जाया जाएगा और भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। सिंध प्रांत के गृह विभाग के एक अधिकारी नसीम सिद्दीकी ने कहा कि हमें आंतरिक मंत्रालय से शनिवार को भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश मिला। नसीम ने कहा कि करीब 200 भारतीय मछुआरे अब भी इस जेल में बंद हैं। दिसम्बर और जनवरी में कुल 438 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया था।