Viral Video: सऊदी में रास्‍ते पर लड़कों से की छेड़खानी करती पकड़ी पाकिस्‍तानी महिला

Edited By Tanuja,Updated: 23 Nov, 2019 01:55 PM

pakistani woman held for  catcalling  saudi men on jeddah

सऊदी अरब में पाकिस्‍तान की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस महिला पर लगे आरोप के बारे में जानकर लोग हैरान हैं...

दुबईः सऊदी अरब में पाकिस्‍तान की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस महिला पर लगे आरोप के बारे में जानकर लोग हैरान हैं। महिला पर आरोप है कि यह सड़क पर चलते हुए सऊदी पुरुषों पर कमेंट कर रही थी यानी अप्रत्‍यक्ष तौर पर छेड़ रही थी। वीडियो पहले स्‍नैपचैट पर शेयर किया गया और देखते-देखते ही ट्विटर पर भी वायरल हो गया है। महिला पाकिस्‍तान के किस प्रांत की रहने वाली है, इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

पाक की मीडिया में इस घटना को काफी प्रमुखता से छापा गया है। बता दें कि सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर नियम काफी सख्‍त हैं। जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि वह ब्‍यूटीशियन के तौर पर काम करती है। घटना जेद्दा के क्रोनिक में हुई है और वीडियो 19 नवंबर का है। सड़क से गुजरते पुरुषों की हूटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी सऊदी न्यूज एजेंसी ओकाज ने दी । वीडियो को देखक लग रहा है कि जैसे महिला अपनी कार की पिछली सीट पर बैठी हुई है और ई- सिगरेट पी है। इसी दौरान वह लड़कों की हूटिंग कर रही है जिसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया।

 

यह वीडियो पहले स्‍नैपचैट पर शेयर किया गया इसके बाद यह ट्विटर पर भी वायरल हो गया। वीडियो में महिला को अरबी भाषा में बोलते हुए सुना जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है। वीडियो में इस महिला के अलावा कुछ और महिलाएं भी रास्‍ते पर चलते हुए लड़कों पर टिप्‍पणियां करती हुई सुनी जा सकती हैं। 'तो मैं इसके साथ फ्लर्ट कर लेती' एक जगह पर वह एक महिला राहगीर को लेकर कहती हैं, अगर उसका अबाया खूबसूरत होता तो वह उसके साथ फ्लर्ट कर सकती थी।

 

فتاة تتحرش "لفظيا" بالشباب على كورنيش #جدة!

برأيكم لماذا انتشرت مثل هذه الممارسات "الخادشة للحياء" بشكل ملحوظ في الفترة الأخيرة؟! pic.twitter.com/j4mXr0o3VK

— حقوق الضعوف (@hukusfof) November 19, 2019

जब वीडियो वायरल पर लोगों ने नाराजगी जताई तो महिला और उसकी दोस्त मदीना भाग गए। हालांकि, मदीना में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से पहले ट्विटर पर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें महिला ने माफी मांगी है। माफी वाले वीडियो में महिला रोते हुए कहती है, उसका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था। सऊदी में इस वीडियो पर लोगों ने तमाम नाराजगी भरी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने इस बात को लेकर संतोष जताया कि महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई क्योंकि उसने सऊदी शासन के नियमों का उल्लंघन किया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!