1300 यात्रियों से भरा समुद्री जहाज खतरे में, बचाव के लिए लगाए हेलीकॉप्टर

Edited By Tanuja,Updated: 24 Mar, 2019 10:40 AM

passengers airlifted from viking sky cruise ship in storm off norway

नॉर्वे के समुद्र तट के पास1300 यात्रियों से भरा एक क्रूज खतरे में फंस गया। क्रूज से मिले आपात संकेतों के बाद सक्रिय हुए नॉर्वे के बचाव दल ने यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर लगाए हैं...

ओस्लोः नॉर्वे के समुद्र तट के पास1300 यात्रियों से भरा एक क्रूज खतरे में फंस गया। क्रूज से मिले आपात संकेतों के बाद सक्रिय हुए नॉर्वे के बचाव दल ने यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर लगाए हैं। खराब मौसम के चलते ये जहाज समुद्र में फंस गया है। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के चलते वाइकिंग स्काई नाम के क्रूज शिप के इंजन में शुक्रवार से मुश्किल आ रही थी।

शनिवार को जब स्थिति में और गिरावट आई तो क्रूज चालक दल ने नजदीकी कंट्रोल रूम के लिए सहायता संदेश भेजा। इसके बाद सक्रिय हुए नॉर्वे के सरकारी तंत्र ने चार हेलीकॉप्टर लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। देश के पुलिस प्रमुख टोर आंद्रे ने भरोसा दिया है कि समय रहते जहाज में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। खराब मौसम और तेज हवा के चलते समुद्र में तेज लहरें उठ रही हैं, इसलिए बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।

जहाज जिस जगह फंसा है वहां पर जल सतह के नीचे ऊंची चट्टानें हैं, इसलिए वहां पर बचाव कार्य के लिए किसी दूसरे जहाज को भेजना भी खतरनाक है। बचाव दल के प्रवक्ता के अनुसार क्रूज का एक इंजन ही काम कर रहा है। तट से दो किलोमीटर की दूरी पर जहाज ने लंगर डाल दिया है। जहाज वहां से वह आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!