कमला देवी हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

Edited By PTI News Agency,Updated: 20 Jan, 2021 11:47 PM

pti international story

वाशिंगटन, 20 जनवरी (भाषा) कमला देवी हैरिस ने बुधवार को कैपिटल के वेस्ट फ्रंट पर ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

वाशिंगटन, 20 जनवरी (भाषा) कमला देवी हैरिस ने बुधवार को कैपिटल के वेस्ट फ्रंट पर ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति के रूप में 56 वर्षीय हैरिस राष्ट्रपति जो बाइडन (78) के मातहत काम करेंगी। बाइडन ने आज देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
हैरिस ने 61 वर्षीय माइक पेंस से उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार प्राप्त किया है। वहीं बाइडन, 74 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप के उत्तराधिकारी होंगे।

उपराष्ट्रपति के रूप में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहले ट्वीट में हैरिस ने कहा, ‘‘सेवा करने को तैयार हूं।’’
चेन्नई से यहां आकर बसीं भारतीय प्रवासी की बेटी हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं। इतना ही नहीं इतिहास में आज उनका नाम अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति के रूप में दर्ज किया गया है।

इस नाते उनके पति डगलस एमहॉफ (56) अमेरिका के इतिहास में ‘सेकेंड जेंटलमैन’ का खिताब पाने वाले पहले पुरूष हैं।

सुप्रीम कोर्ट की पहली लैटिन सदस्य जस्टिस सोनिया सोटोमेयर ने हैरिस को पद की शपथ दिलाई।

हैरिस ने दो बाइबल पर हाथ रखकर शपथ ली। पहली परिवार की करीबी मित्र रेगिना शेल्टन की थी और दूसरी बाइबल अमेरिका के पहले अफ्रीकी सुप्रीम कोर्ट जज थरगुड मार्शल की थी।

कैपिटल पर छह जनवरी को हुए हमले के दौरान अपनी बहादुरी के लिए हीरो बने कैपिटल पुलिस अधिकारी यूजीन गुडमैन आज राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे।

इंडिया डायसपोरा के संस्थापक एम. आर. रंगास्वामी ने कहा, ‘‘एक भारतीय अमेरिकी महिला को अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते हुए देखकर रोमांच हुआ। सिर्फ यहीं पर एक भारतीय प्रवासी की बेटी सपना देख सकती है और उसे पूरा कर सकती है। वह हमारी बेटियों और देश की अन्य बच्चियों के लिए प्रेरणा है।’’
हैरिस की मां भारतीय मूल की हैं जबकि पिता जमैका मूल के हैं।

कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में 1964 में जन्मी हैरिस के माता-पिता ने उनकी परवरिश नागरिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले माहौल में की है।

उनकी मां श्यामला गोपालन ने स्तन कैंसर पर अनुसंधान किया था जिनकी 2009 में कैंसर से मृत्यु हो गई। उनके पिता डोनाल्ड अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!