काबुल में किए गए विस्फोट में प्रतिष्ठित मौलाना की मौत: तालिबान

Edited By Updated: 11 Aug, 2022 08:28 PM

pti international story

इस्लामाबाद, 11 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान के काबुल में बृहस्पतिवार को एक धार्मिक केंद्र पर किए गए बम विस्फोट में तालिबान के एक प्रतिष्ठित मौलाना की मौत हो गई।

इस्लामाबाद, 11 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान के काबुल में बृहस्पतिवार को एक धार्मिक केंद्र पर किए गए बम विस्फोट में तालिबान के एक प्रतिष्ठित मौलाना की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मौलाना की पहचान रहीमुल्ला हक्कानी के तौर पर हुई है जो पाकिस्तान के दारूल उलूम हक्कानिया से पढ़े थे। यह एक इस्लामी विश्वविद्यालय है जिसका अरसे से तालिबान के साथ संबंध रहा है।

तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने हक्कानी की मौत की पुष्टि की और उन्हें “ एक महान व्यक्तित्व और बड़ा विद्वान’ बताया। करीमी ने कहा, “दुश्मन के क्रूर हमले में” हक्कानी की मौत हुई है।

हत्याकांड की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय संगठन तालिबान और नागरिकों को तब से निशाना बना रहा है जब से तालिबान ने पिछले साल अगस्त में देश की सत्ता पर कब्जा किया था।

एपी नोमान माधव माधव 1108 2027 इस्लामाबाद

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!