प्रिंस हैरी-मेगन को शादी में निभानी पड़ेंगी अजीबो-गरीब परंपराएं

Edited By Tanuja,Updated: 17 May, 2018 10:11 AM

royal wedding  some bizarre protocol of prince harry to follow on wedding

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल का शाही जोड़ा 19 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस शादी को खास बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी चल रही है।  इसमें दूल्हा-दुल्हन के पोशाक से लेकर शादी में प्रयोग होने वाले फूलों, खाना, और अन्य सजावट का खासा ध्यान रखा...

लंदन (तनुजा तनु): प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल का शाही जोड़ा 19 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस शादी को खास बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी चल रही है।  इसमें दूल्हा-दुल्हन के पोशाक से लेकर शादी में प्रयोग होने वाले फूलों, खाना, और अन्य सजावट का खासा ध्यान रखा जा रहा है। मजेदार बात ये है की शाही जोड़ी को शादी में कुछ अजीबो-गरीब परंपराएं निभानी पड़ेंगी, खास तौर पर प्रिस हैरी को। 

शादी की पोशाक: भले ही खर्च या पैसा शाही परिवार का मसला नहीं है पर  राजकुमार हैरी को शादी की पोशाक मंहगी और हटके बनवाने की इजाजत नहीं है। उन्‍हें चटख लाल रंग की वो यूनिफार्म पहननी होगी जो उन्‍हें आइरिश गार्ड सेवा में मानद कर्नल के पद के लिए मिली है, या फिर सेना की यूनिफार्म पहननी पड़ेगी जैसी उनके पिता प्रिंस चार्ल्‍स ने उनकी मां प्रिंसेज डायना से अपनी शादी के दौरान पहनी थी। ऐसा इसलिए है क्‍योकी शाही परिवार के बेटों को दूल्‍हा बनने के दौरान यही कपड़े पहनने होते है फार्मल सूट नहीं। 

PunjabKesari
नवदंपत्‍ति के बैठने का स्‍थान: आमतौर में शादी के रिसैप्‍शन में नवदंपत्‍ति को पार्टी लॉन या बैंक्‍वेट हॉल के मध्‍य में सबके बीच में खास स्‍थान पर बिठाया जाता है, लेकिन शाही जोड़े के साथ ऐसा नहीं है। प्रिंस हैरी को अपनी पत्‍नी के साथ चर्च के सीधे हाथ पर अनिवार्य रूप से बैठना होगा क्‍योंकि शाही परिवारों के लिए वही स्‍थान नियत होता है। 

PunjabKesariकेक काटने का तरीका अजीब: सामान्‍य शादी में नवविवाहित जोड़े को औसत आकार का एक काटना होता है, पर शाही नियम तो हट कर ही होगा। यहां पर प्रिंस हैरी और उनकी पत्‍नी दोनों को दो केक काटने होंगे क्‍योंकि यही परंपरा है। 

PunjabKesariनहीं पहन सकते वेडिंग रिंग: शाही परिवार में वेडिंग रिंग यानि शादी की अंगूठी पहनने की परंपरा नहीं है। इसीलिए प्रिंस चार्ल्‍स ने डायना से अपनी शादी की अंगूठी उस उंगली में नहीं पहनी थी जिसे रिंग फिंगर कहा जाता है बल्‍की वे अपनी कनकी उंगली में इसे पहने थे। राजकुमार हैरी के पहले उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम और उनके दादा प्रिंस फिलिप ने भी अंगूठियां नहीं पहनी थीं। ऐसे में उम्‍मीद है कि हैरी भी इसी परंपरा का पालन करेंगे।

PunjabKesari


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!