Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 01:21 PM
चीन में एक महिला दो बार मरने से बाल-बाल बच गई जो किसी चमत्कार से कम नहीं था। जिसने भी इस घटना को देखा वो हैरान रह गया। दरअसल सड़क से गुजर रही महिला को एक कार ने 2 बार रौंद दिया जिसके बावजूद भी वह बच गई। जहां पहला हादसा एक वृद्ध व्यक्ति के कारण हुआ...
इंटरनेशनल डेस्क: चीन में एक महिला दो बार मरने से बाल-बाल बच गई जो किसी चमत्कार से कम नहीं था। जिसने भी इस घटना को देखा वो हैरान रह गया। दरअसल सड़क से गुजर रही महिला को एक कार ने 2 बार रौंद दिया जिसके बावजूद भी वह बच गई। जहां पहला हादसा एक वृद्ध व्यक्ति के कारण हुआ तो वहीं दूसरा उसी शख्स के पोते की वजह से हुआ लेकिन मौत उस महिला को छू भी नहीं पाई। ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
यह हादसा 27 दिसंबर, 2017 को चीन के लियानयुंगैंग शहर में हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मिस नान की महिला जब सड़क पार कर रही थी उसी वक्त एक कार ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी और वो कार के नीचे आ गई। उसी वक्त ड्राइवर उतरा और मदद के लिए पहुंच गया। लोगों ने महिला को सही सलामत बाहर निकाल लिया लेकिन उसी वक्त कार आगे बढ़ी और फिर उसे कुचलते हुए निकल गई। दरअसल, कार से निकलते हुए कार चला रहा शख्स हैंड ब्रेक लगाना भूल गया, जिस वजह से गाड़ी में बैठे उसके पोते ने कार दोबारा स्टार्ट कर ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।