सिंगापुर में साल 2023 दौरान 47% बढ़े ठगी के मामले, भारतीयों सहित 500 विदेशी घरेलू कामगार बने शिकार

Edited By Tanuja,Updated: 04 Apr, 2024 11:15 AM

scam cases in singapore jumped almost 50 in 2023

सिंगापुर में पिछले साल 500 प्रवासी घरेलू कामगार ठगी का शिकार हुए हैं। गृह मंत्री के.षणमुगम ने यह जानकारी दी। सिंगापुर में ज्यादातर घरेलू कामगार भारत, श्रीलंका...

इंटरनेशनल डेस्कः सिंगापुर में पिछले साल 500 प्रवासी घरेलू कामगार ठगी का शिकार हुए हैं। गृह मंत्री के.षणमुगम ने यह जानकारी दी। सिंगापुर में ज्यादातर घरेलू कामगार भारत, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से आते हैं। संसद में बुधवार को एक सवाल का जवाब देते हुए षणमुगम ने कहा कि एजेंसियां सिंगापुर में कार्यरत श्रमिकों के लिए नियमित रूप से धोखाधड़ी रोधी जागरुकता अभियान संचालित करती हैं। सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सिंगापुर में 2023 में 46,000 से अधिक घोटाले के मामले दर्ज किए गए, जो घोटाले के आंकड़ों में आठ साल की बढ़ोतरी है, जबकि पीड़ितों द्वारा खोई गई धनराशि में 1.3 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है।

 

कुल मामलों की संख्या 2022 में 31,728 से 46.8 प्रतिशत बढ़कर 2023 में 46,563 हो गई। पुलिस द्वारा 2016 में घोटालों पर नज़र रखना शुरू करने के बाद से यह सबसे अधिक है। षणमुगम ने संसद को बताया कि 2023 में लगभग 500 प्रवासी घरेलू कामगार ठगी का शिकार हुए। यह 2022 की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है। उस वर्ष धोखाधड़ी के 423 मामले दर्ज किए गए थे। षणमुगम ने ऐसे मामलों में श्रमिकों के बीच जागरुकता बढ़ाने पर एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जनशक्ति मंत्रालय के एक कार्यक्रम के तहत कामगारों को ऐसे उपाय सिखाए जाते हैं जिनसे वे धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं।

 

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स' की खबर के मुताबिक षणमुगम ने कहा, “उन्हें ठगी के नवीनतम तरीकों के बारे में बताया जाता है, ताकि वे धोखाधड़ी का पता लगाने और अपने समुदाय में ठगी की रोकथाम के लिए मददगार बन सकें।” साल 2023 में हुई ठगी के आंकड़ों के अनुसार ऐसे मामलों की संख्या 46,563 है। पुलिस ने पूर्व में कहा था कि 2021 में विदेश घरेलू कामगारों को इंटरनेट के जरिए प्रेम जाल में फंसाने और ऋण देने के नाम पर ठगी करने जैसे मामले सबसे ज्यादा सामने आए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!