वैज्ञानिकों ने की 100 से अधिक बड़े ग्रहों की पहचान, मिल सकता है नया जीवन

Edited By Isha,Updated: 15 Jun, 2018 02:58 PM

scientists can identify more than 100 big planets get new life

वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 100 से अधिक बड़े ग्रहों की पहचान की है जिनमें जीवन को प्रश्रय देने वाले चंद्रमा हो सकते हैं।  यह शोध द एस्ट्रोफिजिकल पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस शोध से भविष्य की दूरबीनों के डिजाइन को निर्धारित करने

लॉस एंजिलिसः वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 100 से अधिक बड़े ग्रहों की पहचान की है जिनमें जीवन को प्रश्रय देने वाले चंद्रमा हो सकते हैं।  यह शोध द एस्ट्रोफिजिकल पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस शोध से भविष्य की दूरबीनों के डिजाइन को निर्धारित करने में मदद मिलेगी जो इन संभावित चंद्रमा का पता लगा सकती हैं और जीवन के संकेतों की तलाश कर सकती हैं।           

अमेरिका में यूनिर्विसटी ऑफ कैलिफोर्निया , रीवरसाइड में सहायक प्रोफेसर स्टीफन केन ने कहा कि अभी 175 चंद्रमाओं के बारे में पता है जो हमारे सौरमंडल में आठ ग्रहों की परिक्रमा करते हैं।  उन्होंने कहा कि ज्यादातर चंद्रमा शनि और बृहस्पति ग्रह के चक्कर लगाते हैं जो जीवन को प्रश्रय देने वाले सूर्य के इस क्षेत्र के बाहर हैं लेकिन अन्य सौर मंडल के मामले में ऐसा शायद ना हो।

शोधकर्ताओं ने 121 बड़े ग्रहों की पहचान की है जो अपने जीवन को प्रश्रय देने वाले अपने ग्रहों के भीतर ही परिक्रमा करते हैं। शोधकर्ताओं में ऑस्ट्रेलिया में यूनिर्विसटी ऑफ सदर्न क्वींसलैंड के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।       
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!