बारिश से ढह गई चीन की ऐतिहासिक दीवार

Edited By Tanuja,Updated: 04 Aug, 2018 12:25 PM

section of great wall of china collapses after heavy rainfall

चीन की ऐतिहासिक दीवार का एक हिस्सा लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बाद ढह गया। इसकी एक वजह यलो नदी के पास हो रहे निर्माण को भी माना जा रहा है...

बीजिंगः चीन की ऐतिहासिक दीवार का एक हिस्सा लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बाद ढह गया। इसकी एक वजह यलो नदी के पास हो रहे निर्माण को भी माना जा रहा है। यह नुकसान शांक्सी प्रांत के दाई काउंटी स्थित यानमेन प्रवेश द्वार पर हुआ। इसे मिंग राजवंश (1368-1644) के समय बनाया गया था। यह स्थान 22 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। 
PunjabKesari
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ न्यूज के मुताबिक, 500 साल से यानमेन बिना किसी सहारे के खड़ा रहा। 2016 में इसका नवीनीकरण और मुरम्मत हुई। कुछ जानकारों का कहना है कि मुरम्मत कराने से दीवार का ढांचा और कमजोर हो रहा है। हालांकि, पर्यटन विभाग ने मुरम्मत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मुरम्मत में काफी दिक्कत हो रही है, क्योंकि यह जगह खड़ी चट्‌टान पर स्थित है। भारी वाहन यहां तक नहीं पहुंच पा रहे। वहीं, खराब मौसम भी काफी परेशान कर रहा है। 
PunjabKesari
चीन की इस दीवार को यूनेस्को ने 1987 में विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया था। करीब 21 हजार 200 किलोमीटर में फैली यह ऐतिहासिक विरासत देश के 15 प्रांतों से गुजरती है। शिन्हुआ के मुताबिक, बीजिंग स्थित ‘द बैडेलिंग ग्रेट वॉल’ पॉइंट इस दीवार का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला हिस्सा है। यहां रोजाना करीब 20 हजार सैलानी आते हैं। चीन सरकार पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से दीवार के कई हिस्सों में पुनर्निर्माण करा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!