Edited By Tanuja,Updated: 23 Jun, 2020 05:43 PM
इंडोनेशिया के नार्थ सुमात्रा में एक जहाज के समुद्र में डूब जाने के बाद लापता नौ लोगों की खोज का काम जारी है। सर्च एंड रेस्कयू ऑफिस...
जकार्ता: इंडोनेशिया के नार्थ सुमात्रा में एक जहाज के समुद्र में डूब जाने के बाद लापता नौ लोगों की खोज का काम जारी है। सर्च एंड रेस्कयू ऑफिस के प्रमुख आगुस विबिसोनो ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को साउथ नियास जिले के तेलुक दालम से रवाना हुआ जहाज सिमुक द्वीप की ओर बढ़ रहा था।
इसी दौरान जहाज पानी में डूब गया। जहाज में नौ लोग सवार थे, जो लापता हो गये। घटना के बाद बचाव और खोजबीन का काम शुरू किया गया, लेकिन लापता हुए लोगों को अब तक पता नहीं चला है