अफगानिस्तान: कपिसा में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, नौ घायल

Edited By Updated: 01 Jun, 2023 01:32 AM

six killed in road accident in afghanistan

अफगानिस्तान के पूर्वी कपिसा प्रांत में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गए।

नेशनल डेस्क: अफगानिस्तान के पूर्वी कपिसा प्रांत में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस कार्यालय के यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार हादसा कपिसा प्रांत के अलसाई जिले में उस समय हुआ जब एक मिनी बस लापरवाही से चलाने के कारण पलट गई।

जिससे महिलाओं और बच्चों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को इसी तरह के एक सड़क हादसे में उत्तरी फरयाब प्रांत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!