शख्स के सिर पर गिरी बिजली, कैमरे में कैद हुई घटना (देखें वीडियो)

Edited By Tanuja,Updated: 18 Aug, 2019 09:52 AM

south carolina man nearly struck by lightning

सोशल मीडिया पर बिजली गिरने की एक हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है...

लॉस एंजलिसः सोशल मीडिया पर बिजली गिरने की एक हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के सिर के ऊपर बिजली गिरी और वह बाल-बाल बच गया। बिजली छाते को छूती हुई निकल गई। यह अद्भुत घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में बिजली की चमक को साफ देखा जा सकता है। घटना अमेरिका के साउथ कैरोलिना में शुक्रवार को हुई।

PunjabKesari

स्कूल में काउंसलर रोमुलुस मैकनील बारिश के दौरान छाता लेकर जा रहे थे कि इसी दौरान बिजली गिरी। उन्होंने फेसबुक पर इसके बारे में जानकारी दी। बिजली गिरने के दौरान उनके हाथ से छाता नीचे गिर गया। झटका खाने के बाद उन्होंने दोबारा छाता उठा लिया। घटना सर्विलांस कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

 

सोशल मीडिया पर कमेन्ट करते हुए कई यूजर ने शख्स की क्षमता की तारीफ की है और उन्हें सुपर पावर वाला व्यक्ति बताया है। हालांकि, रोमुलुस मैकनील ने बताया कि घटना के दौरान वे डर गए थे। उन्होंने बताया कि काफी जोर का झटका महसूस हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!