UNGA में ग्लोबल लीडर की तरह भाषण, पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा बार बोला ये शब्द

Edited By Pardeep,Updated: 28 Sep, 2019 05:04 AM

speech like global leader in unga pm modi uttered most words

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने भाषण में पाकिस्तान का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया, लेकिन कड़ा संदेश जरूर दिया. पीएम ने अपने संबोधन में विकास, शांति, जन कल्याण पर ज्यादा जोर दिया। दुनिया के सबसे बड़े मंच पर दिए अपने भाषण...

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में दिए अपने भाषण में पाकिस्तान का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया, लेकिन कड़ा संदेश जरूर दिया. पीएम ने अपने संबोधन में विकास, शांति, जन कल्याण पर ज्यादा जोर दिया। दुनिया के सबसे बड़े मंच पर दिए अपने भाषण में पीएम मोदी ने जिस शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया वो 'भारत' रहा। 17 मिनट के अपने भाषण में पीएम मोदी ने 25 बार भारत शब्द का जिक्र किया। उन्होंने भारत के विकास और सरकार की योजनाओं की बात कही। उन्होंने जल संचय, बिजली, आर्थिक विकास के मुद्दों को छुआ।
word_092719104815.jpg
इसके अलावा पीएम मोदी ने 23 बार दुनिया शब्द का इस्तेमाल किया। पिछले 5 वर्षों में भारत की उपलब्धि के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लडऩे और पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया क्या कर सकती है। उन्होंने दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के रूप में अमेरिका के विकास के बारे में बात की। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच समानताओं की बात की। इसके बाद पीएम मोदी ने 7 बार विकास शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने भारत के विकास के रोडमैप की बात कही। उन्होंने बताया कि देश के विकास के लिए उनकी सरकार क्या कर रही है। कौन सी योजनाएं चल रही हैं। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!