चार देशों की यात्रा पर लक्जमबर्ग पहुंची सुषमा स्वराज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2018 12:52 AM

sushma swaraj arrived in luxembourg on a four country trip

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार देशों की यात्रा के तीसरे चरण में मंगलवार को लक्जमबर्ग पहुंचीं। इसी के साथ वह इस यूरोपीय देश की यात्रा करने वाली भारत की पहली विदेश मंत्री बन गई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा , ‘‘ भारत की...

लग्जमबर्ग सिटी: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार देशों की यात्रा के तीसरे चरण में मंगलवार को लक्जमबर्ग पहुंचीं। इसी के साथ वह इस यूरोपीय देश की यात्रा करने वाली भारत की पहली विदेश मंत्री बन गई हैं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा , ‘‘ भारत की विदेश मंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा। सुषमा स्वराज का लक्जमबर्ग पहुंचने पर भव्य स्वागत। ’’ भारत और लक्जमबर्ग अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। लग्जमबर्ग की यात्रा के दौरान सुषमा ग्रांड ड्यूक ऑफ लक्जमबर्ग हेनरी अल्बर्ट गैब्रियल फेलिक्स मैरी गुलोमे और प्रधानमंत्री जेवियर बेट्टल से मुलाकात करेंगी।

सुषमा फ्रांस से दो दिवसीय यात्रा पर लक्जमबर्ग पहुंची जहां उन्होंने फ्रांसीसी नेतृत्व से मुलाकात की और उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इससे पहले वह अपनी यात्रा के पहले चरण पर इटली गई थीं। अपनी यात्रा के आखिरी चरण पर सुषमा 20 से 23 जून को बेल्जियम जाएंगी।      

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!