Pakistan : बलूचिस्तान में आतंकी हमला, लोगों को बस से उतारकर गोलियों से भूना, 11 की मौत

Edited By Tanuja,Updated: 13 Apr, 2024 02:25 PM

terrorists kill 11 in 2 separate incidents in pakistan s restive balochistan

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी जिसमें नौ बस यात्री शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार...

 पेशावरः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी जिसमें 9 बस यात्री शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पहली घटना में सशस्त्र हमलावरों ने शुक्रवार को नोश्की जिले में एक राजमार्ग पर एक बस रुकवायी और बंदूक का डर दिखाकर नौ पुरुषों का अपहरण कर लिया।

शरीर पर मिले गोलियों के निशान

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बाद में इन नौ पुरुषों के शव नजदीकी पर्वतीय इलाके में एक पुल के समीप मिले और उनके शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए।'' उन्होंने बताया, ‘‘यह बस क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी तभी सशस्त्र हमलावरों ने बस रुकवाई और यात्रियों की पहचान करने के बाद नौ पुरुषों को अगवा करके पर्वतीय इलाकों में ले गए।''

PunjabKesari

सिर पर मारी गई गोलियां

जिला उपायुक्त हबीबुल्लाह मुसाखाइल ने कहा कि सभी शवों को एक पुल के नीचे से बरामद किया गया। इन सभी को उनके सिर पर बेहद नजदीक से उनके सिर पर कई गोलियां मारी गई थीं। इन हत्याओं का शक बलूच विद्रोहियों पर इसलिए जा रहा है क्य़ोंकि उन्होंने पहले इस क्षेत्र में इसी तरह की हत्याओं की जिम्मेदारी ली है, जो पड़ोसी चीन के विकसित किए जा रहे गहरे पानी वाले ग्वादर समुद्री बंदरगाह का घर है। विद्रोहियों ने चीनी नागरिकों और उनके हितों को भी निशाना बनाया है।

PunjabKesari

आतंकवादियों का उद्देश्य बलूचिस्तान की शांति भंग करना

एक अन्य घटना में इसी राजमार्ग पर एक कार पर गोलीबारी की गयी जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने कहा कि नोश्की राजमार्ग पर 11 लोगों की हत्या में शामिल आतंकवादियों को बख्शा नहीं किया जाएगा और उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों का उद्देश्य बलूचिस्तान की शांति भंग करना है।

PunjabKesari

नकवी ने व्यक्त की निंदा

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल वक्त में मृतक के परिवारों के साथ है। अभी तक किसी भी प्रतिबंधित संगठन ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस साल हाल के हफ्तों में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!