थाईलैंड के नए राजा 1 लाख 50 हजार कैदियों को देंगे माफी

Edited By ,Updated: 13 Dec, 2016 03:07 PM

thai king to pardon up to 1 5 million convicts

थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न 1 लाख 50 हजार कैदियों को माफी या उनकी सजा को कम करने जा रहे हैं।

बैंकॉकःथाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न 1 लाख 50 हजार कैदियों को माफी या उनकी सजा को कम करने जा रहे हैं। इन कैदियों में वो लोग भी शामिल हैं जिन पर दुनिया के सबसे कठिन कानून शाही अपमान का केस चल रहा है।  इस बात की जानकारी मंगलवार को यहां एक अधिकारी ने दी है।  राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की मौत के बाद उनके बेटे राजा वजिरालॉन्गकोर्न ने सिंहासन संभाला है।

उनके सिंहासन संभालने के बाद ये पहला मौका है कि इतनी भारी तादात में कैदियों को माफी मिल रही है। रॉयल राजपत्र में इस बाक की घोषणा की गई है कि या तो 1 लाख 50 हजार कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा या फिर उनकी सजा को कम कर दिया जाएगा। हालांकि वहां की सरकार ने ये आंकड़ा नहीं बताया है कि शाही अपमान के जुर्म में कितने कैदी जेल में बंद हैं।

इसके साथ ही वहां के अधिकारियों ने इस बात की भी जानकारी दी है कि इस क्षमा में वो लोग शामिल नहीं हैजो हत्या और बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे हैं। सुधार विभाग के जुलाई महीने में पेश किए आंकड़े के मुताबिक थाईलैंड की जेलों में लगभग 3 लाख से भी ज्यादा कैदी बंद हैं और इनमें 70 फीसदी लोग ड्रग्स के जुर्म में सजा काट रहे हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!