जन्मदिन पर घर पहुंचा इस खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई विदाई; गंभीर-सहवाग को आउट कर बटोरी थीं सुर्खियां

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 12:48 AM

the body of this player reached home on his birthday

अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती नायकों में से एक और पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान का पार्थिव शरीर 8 जुलाई को उनके पैतृक घर काबुल पहुंचा। यह क्षण बेहद भावुक कर देने वाला था क्योंकि आज ही के दिन शपूर अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन किस्मत को...

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती नायकों में से एक और पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान का पार्थिव शरीर 8 जुलाई को उनके पैतृक घर काबुल पहुंचा। यह क्षण बेहद भावुक कर देने वाला था क्योंकि आज ही के दिन शपूर अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 7 जुलाई को मात्र 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

शापूर जादरान का पार्थिव शरीर आज अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचा. मैदान पर अपनी गति और लंबे बालों के अनोखे अंदाज से भारतीय बल्लेबाजों, खासकर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आउट करके सुर्खियां बटोरने वाले इस गेंदबाज ने भारत में आखिरी सांस ली. (PHOTO CREDIT- Afghanistan Cricket Board)
भारत में चल रहा था इलाज
शपूर जादरान लंबे समय से इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज भारत के दिल्ली-NCR स्थित एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि शापूर जादरान की आखिरी विदाई का कार्यक्रम तय कर लिया गया है. 9 जुलाई को सुबह 10:00 बजे काबुल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की जाएगी. इसके बाद उन्हें मरंजन हिल पर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. (PHOTO CREDIT- Afghanistan Cricket Board)
नम आंखों से हुआ स्वागत
जब उनका पार्थिव शरीर काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा, तो वहां का माहौल अत्यंत गमगीन था। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के अधिकारी, पूर्व व मौजूदा साथी खिलाड़ी और उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए।

शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट के उन शुरुआती नायकों में से थे जिन्होंने इंटरनेशनल पर अपनी टीम को पहचान दिलाई. शपूर जादरान ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने वनडे में 43 विकेट और टी20 में 37 विकेट हासिल किए. वह 2015 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे. (PHOTO CREDIT- Afghanistan Cricket Board)
मैदान पर छोड़ी अमिट छाप
शपूर जादरान को उनकी तेज गति और लंबे बालों के अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों को आउट कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।

  • करियर रिकॉर्ड: शपूर ने अपने करियर में 44 वनडे (43 विकेट) और 36 टी20 मैच (37 विकेट) खेले।
  • वर्ल्ड कप: वह 2015 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे।

आज होगा अंतिम संस्कार
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, शपूर जादरान का अंतिम संस्कार 9 जुलाई को किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे काबुल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें मरंजन हिल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!