MCX-Comex पर लुढ़के सोने-चांदी के भाव, जानें 10 ग्राम पीली धातु का भाव

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 10:20 AM

gold and silver prices slide on mcx 10 grams of gold 1 43 360

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार (9 जुलाई) को घरेलू और इंटनेशनल मार्केट (MCX-Comex) पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 351

बिजनेस डेस्कः अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार (9 जुलाई) को घरेलू और इंटनेशनल मार्केट (MCX-Comex) पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 351 रुपए टूटकर 1,43,360 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 990 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,22,447 रुपए पर कारोबार कर रही है। 

Comex पर सोना कॉमेक्स पर सोना 4,075 डॉलर प्रति औंस के करीब फिसल गया है, जबकि चांदी भी 58 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,43,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,21,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी

Comex पर सोना 4,087.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला लेकिन बाद में गिरकर 4,067.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह पिछले बंद भाव 4,082.40 डॉलर से 15.10 डॉलर नीचे कारोबार कर रहा था।

चांदी 58.88 डॉलर प्रति औंस पर खुली और बाद में 58.08 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई। यह पिछले बंद भाव 58.54 डॉलर से 0.45 डॉलर कम रही।  
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!