हरे निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 545 अंक उछला, निफ्टी 24,043 पर

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 10:05 AM

stock market in the green bse surges 545 points nifty at 24 043

वैश्विक तनाव के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। खबर लिखे जाने के समय बीएसई सेंसेक्स 545.02 अंकों की तेजी के साथ 77,048.62 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 161.70 अंक चढ़कर 24,043.75 के लेवल पर है। कल शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी।...

नई दिल्लीः वैश्विक तनाव के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। खबर लिखे जाने के समय बीएसई सेंसेक्स 545.02 अंकों की तेजी के साथ 77,048.62 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 161.70 अंक चढ़कर 24,043.75 के लेवल पर है। कल शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। सेंसेक्स 1677 अंक टूटकर 76503.60 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी की क्लोजिंग 516.65 अंक नीचे 23882.05 हुई थी।

एशियाई बाजार

भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद आज एशियाई बाजारों में मजबूत रिकवरी देखी जा रही। सुबह के शुरुआती कारोबार में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.8% की तेजी से बढ़ा। पिछले सेशन में भारी गिरावट के बाद अब इसने अच्छा बाउंसबैक किया है। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 भी 2.3% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। टॉपिक्स में भी 0.44% का उछाल आया है। स्मॉल-कैप कोस्डैक में भी 4.23% की बढ़त देखी जा रही है। चीन का बेंचमार्क इंडेक्स शंघाई कम्पोजिट भी 0.17% की बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। अमेरिकी बाजार में चिपमेकर कंपनी SK Hynik की धमाकेदार लिस्टिंग से टेक सेक्टर में दोबारा से निवेशक दांव लगा रहे हैं। इससे बाजार को मजबूती मिली है।

अमेरिकी बाजार

कल अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स 576.76 अंक या 1.09% गिरकर 52348.39 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.28% की गिरावट आई और इसकी क्लोजिंग 7482.71 पर हुई। हालांकि, इन सबके विपरीत नैस्डैक कम्पोजिट ने 0.2% की बढ़त हासिल की और 25,870.65 पर बंद हुआ। कल वॉल स्ट्रीट में Broadcom में लगभग 5% और दिग्गज टेक कंपनी Nvidia में 3.65% की शानदार तेजी दर्ज की गई। इसने पूरे नैस्डैक इंडेक्स काे हरे निशान पर बनाए रखा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!