Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 12:40 AM
ब्रिटेन की सत्ता के उत्तराधिकारी चाल्र्स इतिहास में सर्वाधिक समय तक सेवारत प्रिंस ऑफ वेल्स बन गए...
लंदन: ब्रिटेन की सत्ता के उत्तराधिकारी चार्ल्स इतिहास में सर्वाधिक समय तक सेवारत प्रिंस ऑफ वेल्स बन गए हैं। 68 वर्षीय चार्ल्स ने महारानी विक्टोरिया के सबसे बड़े बेटे अल्बर्ट का रिकॉर्ड तोड़ा जो किंग एडवर्ड सप्तम बनने से पहले 59 वर्षों तक प्रिंस ऑफ वेल्स रहे।
इस वर्ष नवम्बर में 69 वर्ष के होने वाले चार्ल्स सबसे अधिक उम्र वाले उत्तराधिकारी हैं। बहरहाल अल्बर्ट जब एक महीने के थे, उस समय वह प्रिंस ऑफ वेल्स बने जबकि प्रिंस चार्ल्स को जुलाई 1958 तक यह पद नहीं मिला था जब वह 9 वर्ष के थे। उनके परदादा से यह पदवी लेकर उन्हें सौंपी गई थी। चार्ल्स ने शनिवार को जहां यह उपलब्धि हासिल की वहीं रविवार को उनकी पत्नी कैमिला डचेज ऑफ कॉर्नवेल ने स्कॉटलैंड के रॉसिफ डॉकयार्ड में एक कार्यक्रम के दौरान रॉयल नेवी विमानवाहक पोत का नाम अपने पति के नाम पर रखा था।