लूला को जेल भेजे जाने के खिलाफ हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

Edited By Isha,Updated: 02 May, 2018 02:49 PM

thousands of people protested against lula being sent to jail

पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा को जेल भेजे जाने के विरोध में ब्राजील के दक्षिण पूर्वी शहर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। लूला भ्रष्टाचार के मामले में इस शहर में जेल की सजा काट रहे हैं

क्यूरीतिबाः  पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा को जेल भेजे जाने के विरोध में ब्राजील के दक्षिण पूर्वी शहर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। लूला भ्रष्टाचार के मामले में इस शहर में जेल की सजा काट रहे हैं।
PunjabKesari
क्यूरीतिबा शहर के पूर्व यूनियन नेता को जेल भेजे जाने के खिलाफ कल कम से कम 6,000 लोगों ने मजदूर दिवस के मौके पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उन्हें जेल भेजना अनुचित है।
PunjabKesari
कई प्रदर्शनकारियों ने लाल रंग के कपड़े पहने थे , डी सिल्वा की वर्कर्स पार्टी का रंग भी लाल है। उन्होंने अपने हाथ में पूर्व राष्ट्रपति को रिहा किए जाने के संदेश वाली तख्तियां ले रखी थी। साथ ही उस न्यायाधीश को बर्खास्त करने की अपील की जिन्होंने लूला को सजा दी थी। लूला भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अप्रैल से सजा काट रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया है

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!