ब्रिटेन ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, बेहद खतरनाक देशों की लिस्ट में किया नाम शामिल

Edited By Tanuja,Updated: 13 Apr, 2024 01:29 PM

uk adds pakistan to list of countries too dangerous to travel

ब्रिटेन ने आंतकवाद को लेकर पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए उसे आईना दिखा दिया है। विदेश राष्ट्रमंडल और डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) ने हाल ही में ब्रिटेन के पर्यटकों के लिए 'बहुत खतरनाक'

लंदन: ब्रिटेन ने आंतकवाद को लेकर पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए उसे आईना दिखा दिया है। विदेश राष्ट्रमंडल और डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) ने हाल ही में ब्रिटेन के पर्यटकों के लिए 'बहुत खतरनाक' माने जाने वाले देशों की लिस्ट में पाकिस्तान को भी शामिल किया है। ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान को इस अपडेट लिस्ट में शामिल किया गया है। ये लिस्ट देश के कुछ क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता का संकेत देता है।

 

इस साल के अपडेट में आठ नए अतिरिक्त देश शामिल किए गए हैं, जिसमें ब्रिटेन के लोगों के लिए 'No Go' (बिल्कुल न जाएं) देशों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। जिन देशों का नाम लिस्ट में है वहां चल रहा संघर्ष यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इस वर्ष लिस्ट में नए देशों में रूस, यूक्रेन, ईरान, सूडान, लेबनान, इजरायल, बेलारूस और फिलिस्तीनी क्षेत्र शामिल हैं। ये सभी देश इस समय संघर्षों में फंसे हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। ब्लैकलिस्ट देशों की बात करें तो इसमें अफगानिस्तान, बुर्किना फासो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड, हैती, इराक, इज़राइल, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सोमालीलैंड, दक्षिण सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन हैं।

 


इस ट्रैवेल एडवायजरी का उद्देश्य ब्रिटिश नागरिकों की विदेश यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना है। FCDO की गाइडेंस संभावित खतरों के एक स्पेक्ट्रम को दिखा है, जिसमें अपराध दर, सशस्त्र संघर्ष, आतंकवाद के खतरे, बीमारी का प्रकोप समेत प्रतिकूल मौसम की स्थिति, प्राकृतिक आपदाएं और अन्य कारक शामिल हैं। इन कारकों से यहां जाने वालों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। FCDO की लेटेस्ट एडवायजरी में ब्रिटिश नागरिकों को 24 देशों और क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। जिन देशों का नाम लिस्ट में है वहां चल रहा संघर्ष यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

 
वर्तमान ब्लैकलिस्ट में शामिल देश जटिल चुनौतियों से जूझ रहे हैं, जो उन्हें पर्यटकों के लिए असुरक्षित बनाता है। इस लिस्ट में शामिल किए गए देशों और क्षेत्रों में दुनिया का एक बड़ा भूभाग शामिल है, जो अस्थिरता और असुरक्षा से प्रभावित क्षेत्रों की सीमा को उजागर करता है। नो गो लिस्ट के साथ-साथ FCDO की एक रेड लिस्ट है। इस लिस्ट में शामिल देशों में जब तक बिल्कुल जरूरी न हो, तब तक यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। इस लिस्ट में पूरा देश या उसके कुछ हिस्से शामिल होते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!