यूक्रेनः रूस ने मानवीय काफिले पर किया हमला, बच्चों समेत 30 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

Edited By Pardeep,Updated: 01 Oct, 2022 06:49 AM

ukraine russia attacked humanitarian convoy 30 killed including children

रूसी हमले में एक बार फिर यू्क्रेन में दर्जनों लोग मारे गए हैं। यूक्रेन ने शुक्रवार को कहा कि जापोरिजिया क्षेत्र में रूस ने नागरिकों के कारों के एक काफिले को निशाना बनाया जिसमें बच्चों

कीवः रूसी हमले में एक बार फिर यू्क्रेन में दर्जनों लोग मारे गए हैं। यूक्रेन ने शुक्रवार को कहा कि जापोरिजिया क्षेत्र में रूस ने नागरिकों के कारों के एक काफिले को निशाना बनाया जिसमें बच्चों समेत 30 लोग मारे गए हैं और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक 11 साल की लड़की और एक 14 साल का लड़का भी शामिल है। 

यूक्रेन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इगोर क्लाइमेंको ने शुक्रवार को फेसबुक पर बताया कि घायलों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। उन्होंने बताया कि हमले में दुर्भाग्य से पुलिस बल को भी नुकसान हुआ है और एक 36 वर्षीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। 

उन्होंने कहा कि घायलों में 27 अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं और उनमें से चार की हालत गंभीर है। नागरिक वाहनों का एक काफिला शुक्रवार को शहर के एक किनारे पर जमा थे, और वे इलाके से निकलने की तैयारी कर रहे थे, जब रूस ने हमला कर दिया। यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए रुके थे। 

वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस रूस के इस हमले को एक आतंकवादी हमला करार दिया है। जोपोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्ज़ेंडर स्टारुख ने जले हुए वाहनों और सड़क पर पड़े शवों की तस्वीरें पोस्ट कीं। 

बता दें राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन के चार इलाकों को रूस में शामिल करने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। पुतिन ने क्रेमलिन में आयोजित एक समारोह में यूक्रेन के दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसोन और जोपोरिज्जिया को रूस में शामिल करने के दस्तावेजो पर हस्ताक्षर किए।

इस दौरान अपने भाषण में पुतिन ने कहा कि लोगों ने अपनी पसंद बता दी है और इन इलाकों को रूस का हिस्सा बनाना यहां के लोगों की इच्छा है। उन्होंने यूक्रेन से अपना सैन्य अभियान रोकने और बातचीत शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिकार में लिए गए नए इलाक़ों को लेकर कोई बातचीत नहीं की जाएगी। 

राष्ट्रपति बाइडेन बोले पुतिन से डरने वाले नहीं
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को चार यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय की घोषणा कर दी है। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने पुतिन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी पुतिन और उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि पुतिन की हरकतें इस बात का संकेत हैं कि वे संघर्ष कर रहे हैं। आगे कहा कि वह अपने पड़ोसी देश पर कब्जा नहीं कर सकते उनको उससे दूर रहना चाहिए। हम यूक्रेन को सैन्य उपकरण मुहैया कराना जारी रखेंगे।

यूक्रेन के क्षेत्रों पर रूस द्वारा कब्जे की जी-7 ने की निंदा
जी-7 ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर रूस के कब्जे की कड़ी निंदा की है। जी-7 विदेश मंत्रियों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि हम रूस द्वारा किए गए डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्ज्या क्षेत्रों के कब्जे को कभी भी मान्यता नहीं देंगे। साथ ही कहा कि हम बंदूक की नोंक पर कराया गया नकली जनमत संग्रह को कभी नहीं मानेंगे। साथ ही नाटो प्रमुख ने भी यूक्रेन के चार हिस्सों पर रूस के कब्जे को अवैध और नाजायज करार दिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!