UN ने उत्तर कोरिया की मदद करने पर शिपिंग कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट

Edited By Isha,Updated: 31 Mar, 2018 03:05 PM

un blacklisted shipping companies on helping north korea

उत्तर कोरिया की सहायता करने के आरोप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 27 जहाजों और 21 जहाज कंपनियों और एक शख्स को प्रतिबंधों ''काली सूची'' में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गई. शुक्रवार को घोषित किए

इंटरनैशनल डेस्कः उत्तर कोरिया की सहायता करने के आरोप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 27 जहाजों और 21 जहाज कंपनियों और एक शख्स को प्रतिबंधों 'काली सूची' में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गई. शुक्रवार को घोषित किए गए नए प्रतिबंधों के जरिए न सिर्फ उत्तर कोरिया के शिपिंग ऑपरेशन को निर्देश दिए गए थे, बल्कि प्योंगयांग के साथ व्यापार करने वाली चीनी कंपनियों को भी निर्देश दिए गए थे। 

टिप्पणिया सूची में उत्तर कोरिया स्थित 16 कंपनियां, हांगकांग में पंजीकृत पांच कंपनियां, चीन की दो कंपनियां, ताइवान की दो और सिंगापुर व पनामा की एक-एक कंपनियां शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिकी राजदूचत निक्की हेली ने कहा कि नवीनतम प्रतिबंध इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के प्रयास के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एकजुट है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!