बहामा के डोरियन पीड़ितों को 10 लाख डॉलर की सहायता राशि देगा संयुक्त राष्ट्र

Edited By Tanuja,Updated: 05 Sep, 2019 04:08 PM

un releases 1 million in emergency aid for bahamas

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस डोरियन तूफान से प्रभावित हुए हजारों लोगों के लिए ‘‘काफी चिंतित'''' हैं। इस शक्तिशाली तूफान ने कैरिबियन क्षेत्र में उत्तरी बहामा के कई हिस्सों में...

संयुक्त राष्ट्रः  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस डोरियन तूफान से प्रभावित हुए हजारों लोगों के लिए ‘‘काफी चिंतित'' हैं। इस शक्तिशाली तूफान ने कैरिबियन क्षेत्र में उत्तरी बहामा के कई हिस्सों में तबाही मचाई है। संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख मार्क लॉकॉक सरकारी नेताओं से मिलने और बचाव अभियान तेज करने में मदद के लिए बुधवार को द्वीपीय देश गए।

 

उन्होंने बताया कि बहामा की मदद के लिए वह केंद्रीय आपात राहत निधि से तत्काल 10 लाख डॉलर की धनराशि जारी करेंगे। विश्व निकाय के प्रमुख ने एक बयान में कहा कि वह ग्रैंड बहामा और एबाको में प्रभावित हुए हजारों लोगों के लिए काफी चिंतित हैं। उन्होंने आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

बुधवार देर रात बहामा से लौटने पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में लॉकॉक ने कहा कि काफी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और ग्रैंड बहामा तथा एबाको दोनों द्वीपों पर करीब 70,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कल के हवाई सर्वेक्षणों के बाद तथा और अधिक आंकड़े जुटाने के बाद उम्मीद है कि हम बहुत जल्द मदद के लिए टीमें भेज पाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने बहामा के प्रधानमंत्री को बताया कि वह केंद्रीय आपात राहत निधि से तत्काल 10 लाख डॉलर की धनराशि जारी करेंगे। भाषा

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!