प्रिंसिपल का चपरासी पर आ गया दिल; बेझिझक रचा ली शादी, बताया कैसे शुरू हुई Love story

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 04:42 PM

unique love story from multan principal marry with peon

पाकिस्तान के मुल्तान की एक स्कूल प्रिंसिपल और उसी स्कूल के कर्मचारी की अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल फरजाना अपने सहकर्मी फैयाज के व्यवहार, सलीके और सम्मानपूर्ण स्वभाव से प्रभावित हुईं और बाद...

International Desk: कहते हैं प्यार न उम्र देखता है, न हैसियत और न ही पद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर Multan से सामने आई एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।रिपोर्टों के अनुसार, एक सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल Farzana को उसी स्कूल में कार्यरत Fayyaz से प्यार हो गया। बाद में दोनों ने विवाह कर लिया। बताया जाता है कि फरजाना फैयाज के व्यवहार और काम करने के तरीके से बेहद प्रभावित थीं। विशेष रूप से चाय परोसते समय उनका सलीका, सम्मानपूर्ण रवैया और जिम्मेदारी उन्हें पसंद आने लगी।

 

कहा जा रहा है कि फैयाज हर बार इतनी सावधानी और आदर के साथ चाय पेश करते थे कि एक बूंद भी बाहर नहीं गिरती थी। यही छोटी-छोटी बातें धीरे-धीरे फरजाना के दिल में जगह बनाती चली गईं। फरजाना के अनुसार, किसी इंसान की पहचान उसके पद, प्रतिष्ठा या धन से नहीं बल्कि उसके चरित्र, व्यवहार और ईमानदारी से होती है। उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार कभी ओहदा या पैसा नहीं देखता, बल्कि इंसान की अच्छाइयों को पहचानता है। फैयाज की सादगी, सम्मान और समर्पण ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया।रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के बाद उन्होंने विवाह करने का फैसला किया।

 

सामाजिक धारणाओं और पद के अंतर को नजरअंदाज करते हुए दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया और शादी कर ली।  यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इसे इस बात का उदाहरण बता रहे हैं कि रिश्तों की नींव सम्मान, भरोसे और अच्छे व्यवहार पर टिकी होती है, जबकि कुछ लोग इसे एक असामान्य लेकिन दिलचस्प प्रेम कहानी के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल यह अनोखी प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और इस बात की याद दिला रही है कि कई बार जीवन की बड़ी कहानियां छोटी-छोटी बातों से शुरू होती हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!