Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Oct, 2026 03:04 PM

मेष- प्रेम-प्रसंग के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहने वाला है। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी
मेष- प्रेम-प्रसंग के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहने वाला है। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ विशेष चर्चा कर सकते हैं।
उपाय- खर्चों पर कंट्रोल करें।
वृष- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। काम में व्यस्त रहने के कारण साथी आपको समय नहीं दे पाएंगे।
उपाय- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
मिथुन- बच्चों की जिद को पूरा करने के लिए उनके साथ पिकनिक पर जाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें।
उपाय- शारीरिक समस्या को नजर अंदाज न करें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। पहले किए हुए किसी काम में अच्छा मुनाफा होगा।
उपाय- निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह लेना न भुलें।
सिंह- परिवार के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। दोस्तों के साथ चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। सेहत सही रहेगी लेकिन रात में कमर दर्द होने की संभावना है।
उपाय- कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें।
कन्या- आज का दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है। जिसकी भी मदद करेंगे वही आपको चोट पहुंचाता हुआ नजर आएगा। बदलते मौसम के कारण सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- अपने व्यवहार से दूसरों को परेशान न करें।
तुला- पैसों को लेकर चल रही चिंता दूर हो जाएगी। किसी काम को नए सिरे से शुरू करने का विचार करेंगे। युवाओं के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा।
उपाय- वाणी में मिठास लाएं।
वृश्चिक- अचानक से कुछ ऐसे बड़े खर्चें आएंगे, जिसके चलते बजट गड़बड़ा सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
उपाय- बिन मांगे अपनी राय न दें।
धनु- कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहुत खुश रहेंगे। व्यापार में मेहनत करते रहें, जल्द ही सब्र का फल मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर चल रही परेशानी खत्म होगी।
उपाय- पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें।
मकर- घर की साज-सज्जा के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। घर में भाई- बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय- फैमिली लाइफ को इग्नोर न करें।
कुंभ- बिजनेस में कोई बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।
उपाय- श्रीराधाकृष्ण के मंदिर जाएं।
मीन- बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। शुगर के मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। शिक्षा से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
उपाय- स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ