अमेरिका ने मानवाधिकारों को लेकर मिस्र की सैन्य सहायता रोकी

Edited By Updated: 29 Jan, 2022 11:28 AM

us stops military aid to egypt

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने मानवाधिकारों को लेकर चिंताओं के बीच मिस्र को दी जाने वाली 13 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता रद्द ...

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने मानवाधिकारों को लेकर चिंताओं के बीच मिस्र को दी जाने वाली 13 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता रद्द कर दी। इस घोषणा ने कुछ ही दिन पहले अमेरिकी प्रशासन ने मिस्र में 2.5 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी थी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि मिस्र ने 13 करोड़ डॉलर की सैन्य वित्तीय सहायता लेने के लिए शर्तों को पूरा नहीं किया है।

 

मिस्र के लिए निर्धारित इस राशि को सितंबर से रोक कर रखा गया था। मंत्रालय ने कहा कि यह धनराशि अब अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्धाारित की जानी चाहिए। उसने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। मंत्रालय ने हालांकि मिस्र को 2.5 अरब डॉलर के सैन्य परिवहन विमानों और रडार प्रणालियों की बिक्री का कोई उल्लेख नहीं किया। उसने इस बिक्री को मंगलवार को मंजूरी दी थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!