पत्नी ने प्रेमी से बदला पति का स्पर्म, 1 साल बाद चला पता

Edited By Isha,Updated: 04 Sep, 2018 01:03 PM

wife changed husband s sperm with sperm after 1 year

रूस में एक पत्नी ने आई.वी.एफ . ट्रीटमैंट दौरान अपने पति के स्पर्म की जगह प्रेमी का स्पर्म इस्तेमाल कर डाला और गर्भवती हो गई। पत्नी ने खुद ही यह बात स्वीकार की। डेली मेल की रिपोर्ट

मॉस्को : रूस में एक पत्नी ने आई.वी.एफ . ट्रीटमैंट दौरान अपने पति के स्पर्म की जगह प्रेमी का स्पर्म इस्तेमाल कर डाला और गर्भवती हो गई। पत्नी ने खुद ही यह बात स्वीकार की। डेली मेल की रिपोर्ट मुताबिक पति को स्पर्म बदले जाने की जानकारी तब मिली जब पत्नी के साथ उनका रिश्ता खराब हो गया। तब तक बच्चे की उम्र लगभग एक साल हो गई थी। मैक्सिम अनोखिन पहले खुद को बच्चे का बायोलॉजिकल पिता समझ रहे थे।

डी.एन.ए. टैस्ट में पता चला कि वह बच्चे के पिता नहीं हैं। इसके बाद मॉस्को स्थित क्लीनिक कुलाकोव मैडीकल सैंटर पर पति ने मुकद्दमा दर्ज करवा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक 38 साल की पत्नी यना अनोखिना ने क्लीनिक को बताया था कि वह बच्चे के पिता के रूप में उस शख्स को चाहती है जिससे वह प्यार करती है, हालांकि आई.वी.एफ. ट्रीटमैंट का खर्च पति ने ही दिया। बाद में पति-पत्नी अलग हो गए और दोनों अब नए रिलेशनशिप में हैं।

पति ने कहा कि ब्रेकअप के बाद पत्नी ने बच्चे के पिता बारे सच्चाई बताई। अब आई.वी.एफ . क्लीनिक को स्पर्म बदलने के लिए पति को 4.2 लाख रुपए हर्जाना देना पड़ा है। यह पैसा नैतिक और वित्तीय तौर से नुक्सान पहुंचाने के लिए दिया गया है।      
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!