पाकिस्तान के सबसे बड़े अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने कर दी महिला की सर्जरी, मौत

Edited By Tanuja,Updated: 09 Jun, 2021 03:19 PM

woman dies after security guard performs surgery at pakistan hospital

प्रधानमंत्री इमरान खान के नए पाकिस्तान में कुछ भी संभव है, आम जनता महंगाई से बेहाल है और अब स्वास्थ्य सेवाओं में भी पाकिस्तानियों की जान को खतरा बढ़ गया...

पेशावरः  प्रधानमंत्री इमरान खान के नए पाकिस्तान में कुछ भी संभव है, आम जनता महंगाई से बेहाल है और अब स्वास्थ्य सेवाओं में भी पाकिस्तानियों की जान को खतरा बढ़ गया है। हेल्थ सिस्टम में लापरवाही का एक बड़ा मामला लाहौर में सामने आया है जिसे जानकर दुनिया हैरान-परेशान है।  लाहौर के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में एक सिक्योरिटी गार्ड ने महिला की सर्जरी  कर दी जिसके कुछ ही घंटे बाद इस महिला की मौत हो गई।

 

मामला सामने आया तो मैनेजमेंट ने इसकी जिम्मेदारी लेने इंकार कर दिया। मैनेजमेंट ने कहा- इतना बड़ा हॉस्पिटल है, यहां किस-किस पर नजर रखी जाए। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक महिला की उम्र 80 साल थी और उसका नाम शमीमा बेगम था। कुछ दिनों पहले महिला को पीठ में दर्द के चलते लाहौर के मेयो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसी दौरान हॉस्पिटल के एक गार्ड ने इस बुजुर्ग महिला की पीठ की सर्जरी की। आरोपी का नाम मोहम्मद वहीद बट है। उसने महिला के सामने खुद को डॉक्टर बताया था। हैरानी की बात है कि इस दौरान वहीद ने ऑपरेशन थिएटर और वहां के मेडिकल इक्युपमेंट्स का भी इस्तेमाल किया।

 

नियम के मुताबिक  शमीमा के परिवार ने हॉस्पिटल को सर्जरी का बिल भी चुकाया। इतना ही नहीं बाद में वहीद महिला के घर गया और उसकी ड्रेसिंग भी की। लेकिन जब ब्लीडिंग और दर्द असहनीय हो गया तो परिवार उन्हें फिर हॉस्पिटल लेकर आया। यहां आने के बाद उन्हें सच्चाई पता लगी। रविवार को महिला की मौत हो गई। अब ऑटोप्सी के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौत की असली वजह क्या थी।

 

लाहौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन हॉस्पिटल मैनेजमेंट से कई सवाल किए जाने बाकी हैं कि सिक्योरिटी गार्ड डॉक्टर बनकर घूमता रहा तो किसी ने एक्शन क्यों नहीं लिया और वो ऑपरेशन थिएटर में कैसे चला गया। दूसरी तरफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने कहा- ये बहुत बड़ा हॉस्पिटल है। हजारों मरीजों का इलाज होता है। स्टाफ भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में यह पता लगाना बहुत मुश्किल है कि कौन गार्ड है और कौन डॉक्टर। आरोपी गार्ड को दो साल पहले ही यहां से निकाला जा चुका था। उस पर मरीजों से पैसे उगाही का आरोप था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!