स्ट्रॉबेरी खाते ही महिला की बंद हो गई आवाज, X-Ray देख डाक्टर रह गए हैरान

Edited By Tanuja,Updated: 24 Sep, 2019 03:18 PM

woman hospitalised after needle found in strawberry

एक महिला को स्ट्रॉबेरी खाने का शौक बहुत भारी पड़ जाएगा। मेलबर्न में रहने वाली इस महिला के स्ट्रॉबेरी खाने के कुछ देर बाद ही गले में असहनीय दर्द शुरू हो गया...

मेलबर्नः एक महिला को स्ट्रॉबेरी खाने का शौक बहुत भारी पड़ जाएगा। मेलबर्न में रहने वाली इस महिला के स्ट्रॉबेरी खाने के कुछ देर बाद ही गले में असहनीय दर्द शुरू हो गया। देखते ही देखते दर्द इतना बढ़ गया कि वह कुछ बोल भी नहीं सकी। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों द्वारा उसके गले का X-Ray किया गया। एक्स रे में जो सामने आया उससे सभी चौंक गए।

 

दरअसल महिला द्वारा स्ट्रॉबेरी के साथ एक सुई को निगल लिया गया था जो उसके गले में जाकर अटक गई थी। मेलबर्न में रहने वाली स्काई विल्सन राइट अपने पति और बच्चों के साथ अपना 30वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही थीं। इस दौरान केक के ऊपर लगी स्ट्रॉबेरी को स्काई ने उठाकर खा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्काई के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को स्ट्रॉबेरी खाने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

 

उन्होंने बताया कि स्ट्रॉबेरी में उसी के बराबर की सुई लगी हुई थी। बेटी ने अनजाने में उसे खा लिया, जब उसे पता लगा तो वह हैरान रह गई। हम तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने X-Ray किया और इस बात की पुष्टि की कि उसके गले में सुई है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!