अजीब-सी थैली में पेट से बाहर आए बच्चे, कुछ मिनट तक डॉक्टर भी नहीं ले पाए कोई फैसला (video)

Edited By Isha,Updated: 24 Oct, 2018 10:16 AM

women gave birth to weird children doctors could not even take a few minutes

ब्राजील में एक महिला के साथ बेहद अजीब घटना हुई। दरअसल, उसकी डिलिवरी के दौरान 3 बच्चों ने जन्म लिया। पहला बच्चा तो एक दम सही था, पर जब दूसरे और तीसरे बच्चे बाहर आए तो वो एक...

इंटरनेशनल डेस्कः  ब्राजील में एक महिला के साथ बेहद अजीब घटना हुई। दरअसल, उसकी डिलिवरी के दौरान 3 बच्चों ने जन्म लिया। पहला बच्चा तो एक दम सही था, पर जब दूसरे और तीसरे बच्चे बाहर आए तो वो एक पॉलीथिन जैसे आवरण में थे। डॉक्टर्स और बाकी स्टाफ के लिए ये बिल्कुल नया और पहला अनुभव था। कुछ समय के लिए तो डॉक्टर भी मौन हो गए। बच्चे इस थैली में करीब 7 मिनट तक सोते रहे। डॉक्टर्स का कहना है कि जिंदगी में मुश्किल से ही ऐसा देखने का मौका मिलता है।
PunjabKesari
मामला साओ पाउलो का है, जहां डॉक्टर रॉड्रिगो फिल्हो ऑपरेशन से एक महिला की डिलिवरी करा रहे थे। महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक बच्चे का जन्म तो सामान्य था, लेकिन बाकी के दो बच्चे एक आवरण के साथ पैदा हुए, जिसे एमनियॉटिक सैक कहते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, आमतौर पर ये आवरण बच्चों के जन्म के वक्त टूट जाता है, पर इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

बच्चे के जागने का किया इंतजार
बाहर आने के बाद दोनों बच्चे करीब 7 मिनट तक सोते रहे। वहीं, उन्हें देखने के बाद डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का मन नहीं हुआ कि सैक को तुरंत काटा जाए।  डॉ. रॉड्रिगो ने कहा कि हम इस तरह सैक काटकर उनकी नींद नहीं खराब करना चाहते थे। वो इत्मीनान से उन्हें सहलाते रहे और उनके जगने का इंतजार करते रहे। वो जब नींद से जागीं, तब उनका एमनियॉटिक सैक काटा गया और मां और बाकी सिबलिंग्स के साथ लिटाया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rodrigo da Rosa Filho (@dr.rodrigorosa) on Sep 7, 2018 at 6:00am PDT

 
80 हजार में 1 मामला ऐसा

डॉक्टर और मेडकिल स्टाफ के लिए ये बहुत ही नया अनुभव था। उन्हें एक साथ दो बच्चों एमनियॉटिक सैक के साथ पैदा होते देखने का मौका मिला, जो बहुत ही रेयर है। 80 हजार में से मुश्किल से ऐसा 1 मामला ही देखने को मिलता है और वो भी ज्यादातर उसी वक्त देखा जाता है, जब समय से पहले ही डिलिवरी हो जाए। हालांकि, डॉक्टर्स इस खास पल को कैमरे में कैद करना नहीं भूले। वीडियो में डॉक्टर और उनकी टीम बच्ची को सहलाती नजर आ रही है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!