Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 05:54 PM
उप-मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने परियोजनाओं के चलते लागत और समय हानि से बचने के लिए विकास कार्यों की गति व निगरानी में सुधार के निर्देश दिए हैं। उप-मुख्यमंत्री जम्मू शहर में अटल मिशन के लिए कायाकल्प और शहरी परिवर्तन (ए.एम.आर.यू.टी.) के तहत वित्त...
श्रीनगर : उप-मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने परियोजनाओं के चलते लागत और समय हानि से बचने के लिए विकास कार्यों की गति व निगरानी में सुधार के निर्देश दिए हैं। उप-मुख्यमंत्री जम्मू शहर में अटल मिशन के लिए कायाकल्प और शहरी परिवर्तन (ए.एम.आर.यू.टी.) के तहत वित्त पोषित तथा शहरी पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग (यू.ई.ई.डी.) द्वारा निष्पादित परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में उपायुक्त जम्मू कुमार राजीव रंजन, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अनुराधा गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अरुण कुमार मन्हास, अधीक्षक अभियंता पी.डी.डी., यू.ई.ई.डी. के इंजीनियरों, पी.एच.ई., पी.डी.डी., ईरा के अलावा दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उप-मुख्यमंत्री ने तोप शेरखानिया, भारत नगर, सुंदर नगर, शारिका विहार, त्रिकुटा नगर एक्सटैंशन में तवी नहर के साथ गहरे नाले, छन्नी रामा में जल निकासी निर्माण, स्वागत विहार डीली, रिहाड़ी, जी.जी.एम. साइंस कॉलेज तथा ज्यूल चौक में नाले के निर्माण व गहरी नालियों के कार्य की प्रगति की समीक्षा की।