Edited By ,Updated: 22 May, 2017 01:49 PM
उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने रविवार को जनता दरबार लगाकर दिन भर लोगों की समस्याएं सुनीं। त्रिकुटा नगर में लोगों की परेशानियों को जानने के बाद उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और पी.डी.पी.-भाजपा सरकार राष्ट्र व...
जम्मू : उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने रविवार को जनता दरबार लगाकर दिन भर लोगों की समस्याएं सुनीं। त्रिकुटा नगर में लोगों की परेशानियों को जानने के बाद उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और पी.डी.पी.-भाजपा सरकार राष्ट्र व जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार जनता की सरकार है। हर नागरिक को चाहिए कि वह अपनी परेशानी लेकर सरकार के पास पहुंचे।
जनता दरबार में लोगों के विभिन्न प्रतिनिधियों ने अपने मुद्दे को डॉ. निर्मल सिंह के समक्ष उठाया। कई लोगों ने बिजली समस्या को लेकर उप-मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की। इस पर उन्होंने पावर डिवैल्पमैंट डिपार्टमैंट के चीफ इंजीनियर को पुराने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलने के निर्देश दिए। डॉ निर्मल सिंह ने लोगों को बताया कि जम्मू संभाग में वर्तमान में 100 मैगावाट अतिरिक्त बिजली की सप्लाई की जा रही है। इस अवसर पर जनता दरबार में राज्य सचिव और इंचार्ज इलैक्शन मामले संबंधी राजिन्द्र शर्मा और राज्य कार्यालय सचिव (अतिरिक्त) सुरेश शर्मा भी मौजूद थे।