Edited By ,Updated: 04 May, 2017 04:46 PM
उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में छात्रों ने फिर से हिंसा की वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार को बारामूला जिले के सोपोर शहर में छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया। इसे रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसुओं के गोलों का इस्तेमाल किया। जानकारी के मुताबिक इन...
बारामूला : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में छात्रों ने फिर से हिंसा की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को बारामूला जिले के सोपोर शहर में छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया। इसे रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसु गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। जानकारी के मुताबिक इन गोलों के लगने से आठ छात्र घायल हो गए।
आंसू गैस से बेहोश हुई 20 छात्राएं
संघर्ष के दौरान आंसू गैस के धुएं से उच्च माध्यमिक विद्यालय की करीब 20 छात्राएं बेहोश हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल सोपोर में स्थानांतरित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को डिग्री कॉलेज पुलवामा में सैकड़ों छात्रों ने पुलिस के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया था। इस झड़प के दौरान 50 से अधिक छात्र घायल हो गए थे।