J&K: अंसार गजवातुल हिंद के 4 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद

Edited By Updated: 29 Nov, 2022 02:21 PM

j k 4 overground workers of ansar gajwatul hind arrested

सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में अंसार गजवातुल हिंद (AGUH) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए संगठन के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में अंसार गजवातुल हिंद (AGUH) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए संगठन के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कश्मीर में आतंकवाद के बुनियादी ढांचे के खिलाफ बड़ी सफलता है। पुलिस के सोमवार को एक प्रवक्ता ने बताया कि इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने एजीयूएच के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और सोपोर से उत्तरी कश्मीर के लिए उसके आका समेत आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

उन्होंने बताया कि सहयोगी एजेंसी से आतंकवादियों के मुख्य आका की गतिविधि के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद जांच के दौरान श्रीनगर के चनापोरा निवासी मुश्ताक अहमद भट (मुख्य आका) और बडगाम के रहने वाले अशफाक अहमद शाह को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 10 गोलियां और तीन ग्रेनेड बरामद हुए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि उनकी निशानदेही पर आतंकवादियों के दो और मददगारों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान अब्दुल माजिद कुमार और अब्दुल राशिद कुमार के दौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगज़ीन, 10 गोलियां और 11 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

 

प्रवक्ता के मुताबिक, शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि एजीयूएच का यह मॉड्यूल सीमापार (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में) बैठे अहसान डार और चौधरी नाम का अन्य व्यक्ति चला रहा था। उन्होंने बताया, “ मॉड्यूल को हिदायत दी गई थी कि बाहरी लोगों, नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए कश्मीर घाटी में हथियारों और गोला-बारूद की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों में डर पैदा हो।” एक अन्य अभियान में, सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियारों और गोला-बारूद में एके की 202 गोलियां, तीन डेटोनेटर, 7.62 मिमी की 26 गोलियां और इंसास राइफल की दो गोलियां शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!