जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद, 6,500 से अधिक वाहन फंसे

Edited By rajesh kumar,Updated: 03 Jan, 2020 05:57 PM

jammu srinagar national highway closed for third consecutive day

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को बंद रहा। भूस्खलन की वजह से राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया और 6,500 से अधिक वाहन फंस गए। सड़क से मलबे हटाने का काम जारी है...

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को बंद रहा। भूस्खलन की वजह से राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया और 6,500 से अधिक वाहन फंस गए। सड़क से मलबे हटाने का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग के बंद होने के कारण, जम्मू से बनिहाल के बीच विभिन्न स्थानों और जवाहर सुरंग के दूसरी ओर 6,500 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि वाहन जम्मू, सांबा, उधमपुर और रामबन जिलों में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भी राजमार्ग बंद रहा और मलबे को हटाने का काम जारी है। रामबन जिले के कुछ स्थानों पर भूस्खलन के मलबे को साफ किये जा रहे हैं। शुक्रवार शाम तक इसके साफ होने की उम्मीद है। पिछले दो दिनों के दौरान जायसवाल पुल और डिगडोल के पास चंदरकोट के करोल में भूस्खलन हुआ। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!