Edited By rajesh kumar,Updated: 19 Nov, 2019 07:17 PM
बारिश के कारण बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों के सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने मढ़ीन तहसील मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जल्द मुआवजा देने और बीमा करने वाली...
कठुआ(अजय सिंह): बारिश के कारण बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों के सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने मढ़ीन तहसील मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जल्द मुआवजा देने और बीमा करने वाली कंपनी की जांच करने की भी मांग उठाई।
किसान ने बताया कि उनकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। इस बार बारिश में धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। बर्बाद फसल का जल्द मुआवजा मिले, जिसके लिए प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन को चेताया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। सरकार एक ओर आय दोगुनी करने का वादा कर रही है और दूसरी ओर बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिल रहा है। पिछले तीन साल तक रिलायंस बीमा कंपनी ने किसानों के खातों से नियमित रूप से किस्तें काटीं, लेकिन अभी तक किसी को भी मुआवजा नहीं मिला है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।