उधमपुर में टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, एक की मौत- 9 घायल

Edited By rajesh kumar,Updated: 13 Mar, 2020 06:50 PM

passenger vehicle falls udhampur one killed 9 injured

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को एक यात्री वाहन खाई में जा गिरा, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक एक टेंपो ट्रेवलर यात्रियों को लेकर पटनीटॉप से जम्मू जा रहा था। इसी दौरान वाहन पटनीटॉप-कुड रोड पर...

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को एक यात्री वाहन खाई में जा गिरा, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक एक टेंपो ट्रेवलर जेके14बी-2133 यात्रियों को लेकर पटनीटॉप से जम्मू जा रहा था। इसी दौरान वाहन पटनीटॉप-कुड रोड पर फिसलकर खाई में जा गिरा। हादसे में महाराष्ट्र निवासी राजुल प्राण की मौत हो गई जबकि अन्य नौ यात्री घायल हो गए। इनमें ज्यादातर महाराष्ट्र निवासी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

पूरा मामला
पुलिस ने बाताया कि कटड़ा जा रही टेंपो ट्रेवल जेके14बी-2133 जब कुद के समीप कसल मोड़ पर पहुंची तो एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने खाई में गिरी टेंपों ट्रेवल से सभी घायलों का निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी घायलों की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। लेकिन एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे में मारे गए यात्री की पहचान राजुल प्राण लाल गरोडिया निवासी मुंबई के तौर पर हुई है।

घायलों की सूचि
पुलिस के अनुसार हादसे में टेंपों ट्रेवल चालक जितेंद्र सिंह पुत्र सुरम सिंह निवासी दब जगीर पौनी रियासी के रूप में हुई। वहीं बाकी घायल यात्रियों की पहचान निलेश बलराम तिवारी पुत्र बलराम तिवारी निवासी मुंबई महाराष्ट्र, भावेश धीरज लाल लोटिया पुत्र धीरज लाल दामोदर, जयश नंदलाल मेहता पुत्र नंद लाल, प्रकाश मेहता पुत्र रजनीकांट मेहता, वसंत दामजी ठाकर पुत्र दामजी ठाकर, कपलेश छोटा लाल पालन पुत्र छोटा लाल, हिमंग प्रकाश मेहता पुत्र प्रकाश हरि लाल मेहता सभी निवासी मुंबई महाराष्ट, रोहित अशोक भाई दाबी पुत्र अशोक भाई निवासी गुजरात के रूप में हुई है। ये सभी लोग कटड़ा वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए थे और पत्तनीटाप घुमने के लिए गए थे। 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!