CRPF कैंप में जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौ'त

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 09:44 PM

jawan shoots himself with service rifle in crpf camp

झारखंड की राजधानी रांची के तिरिल स्थित सीआरपीएफ कैंप में रविवार को एक जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डालटनगंज निवासी हवलदार भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के तिरिल स्थित सीआरपीएफ कैंप में रविवार को एक जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डालटनगंज निवासी हवलदार भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है। 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हवलदार भुवनेश्वर पाल तिरिल स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थापित थे। उन्होंने कैंप परिसर में ही खुद को गोली मारी। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।  

ये भी पढ़ें- https://‘मेरी चमड़ी मोटी है, आलोचनाओं का असर नहीं’, CM विजय ने DMK पर साधा निशाना

अक्टूबर 2024 में भी हुई थी ऐसी घटना

रांची में CRPF जवान द्वारा सर्विस राइफल से खुद को गोली मारने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी नगड़ी थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सेंबो CRPF ग्रुप सेंटर में तैनात जवान राहुल कुमार मल्लिक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली थी। राहुल कुमार मल्लिक मूल रूप से बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!