झारखंड CID ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 09:22 AM

jharkhand cid arrested 3 in connection with irregularities in recruitment exam

झारखंड अपराध जांच विभाग (CID) ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC-CGL) 2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इन गिरफ्तारियों के साथ ही CID इस...

रांची : झारखंड अपराध जांच विभाग (CID) ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC-CGL) 2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इन गिरफ्तारियों के साथ ही CID इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोडरमा जिले के निवासी अजय कुमार तथा गिरिडीह जिले के निवासी संजय कुमार और रामकृष्ण कुमार सिंह के रूप में हुई है। CID ने एक बयान में कहा, 'इन अभ्यर्थियों ने JSSC-CGLपरीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ हासिल किया।' नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द किए जाने तथा कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर 25 जुलाई से प्रदर्शन शुरू किया था। 

इन प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने 18 अगस्त को JSSC-CGL 2023 समेत कई भर्ती परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था। हालांकि परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने बाद में सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!