राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा रविवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 06:52 PM

pti karnataka story

बेंगलुरु, दो जुलाई (भाषा) विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रविवार सुबह कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे।

बेंगलुरु, दो जुलाई (भाषा) विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रविवार सुबह कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि सिन्हा शनिवार शाम को यहां पहुंचेंगे और रात्रिविश्राम के बाद रविवार को एक निजी होटल में 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस विधायकों का समर्थन मांगेंगे।
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने सिन्हा का समर्थन किया है, जिनका राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु से मुकाबला है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!