Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 09:51 PM
जुझार नगर की गली नंबर-32 के एक घर में गैस सिलैंडर ब्लास्ट होने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। लोगों के मुताबिक 65 वर्षीय दर्शन सिंह घर में अकेला रहता था जबकि उसकी दो बेटियां खरड़ में रहती हैं।
मोहाली (राणा): जुझार नगर की गली नंबर-32 के एक घर में गैस सिलैंडर ब्लास्ट होने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। लोगों के मुताबिक 65 वर्षीय दर्शन सिंह घर में अकेला रहता था जबकि उसकी दो बेटियां खरड़ में रहती हैं। सुबह करीब पौने नौ बजे दर्शन गैस जलाने लगा तो अचानक सिलैंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में वह आ गया, यही नहीं धमाके से घर की छत उड़ गई और साथ के घर में सो रही एक महिला गंभीर रूप में घायल हो गई, जिसका इलाज फेस-6 अस्पताल में चल रहा है।
लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची, जिसके बाद हथौड़े और रैस्क्यू टैंडर की मदद से बुजुर्ग के घर में लगे ताले तोड़े गए, इसके बाद बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। पड़ोसी गुरजीत सिंह ने बताया कि हादसा पौने नौ बजे के करीब हुआ। अगर इससे पहले हादसा होता तो जानी नुक्सान ज्यादा होता। ब्लास्ट के बाद से मकान में दरारें आ गईं।